Abstract:
भारतीय राजनीति के अंतर्गत मुख्यतः राष्ट्रीय स्तरीय राजनीति को ही चुनावी राजनीति का सार मानने वाले शोधकर्ताओं के लिए यह आवश्यक हो गया है कि वह राज्य स्तरीय राजनीति की ओर भी अपना ध्यान आकर्षित करें। प्रत्येक राज्य की अपनी एक विशेष राजनीतिक यात्रा रही है तथा इस विभिन्नता एवं व्यापकता की जटिलता के कारण ही शोधकर्ताओं द्वारा सदैव राष्ट्रीय राजनीति के आधार पर ही राज्य राजनीति को विश्लेषित करने का प्रयास किया जाता रहा है। प्रस्तुत शोध के अंतर्गत भारत में राज्य राजनीति का अध्ययन करने के विभिन्न पड़ावों को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।